नवतपा के 8वें दिन मौसम का यू-टर्न: बुरहानपुर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, घरों में घुसा पानी; केले की फसल को भारी नुकसान

बुरहानपुर: नवतपा के आठवें दिन सोमवार शाम बुरहानपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब शाम 5 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही देर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगहों पर नुकसान की स्थिति बनी, जबकि भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत भी मिली।

पिछले कई दिनों से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुके तापमान और तेज गर्मी से लोग बेहाल थे। ऐसे में सोमवार शाम अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि कई निचले इलाकों में पानी भर गया और अनेक घरों में पानी घुसने की शिकायतें सामने आईं। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर टीन-टप्पर उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को अपने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला। नेपानगर, घाघरला, हैदरपुर, डाभियाखेड़ा, दूधिया, गोराडिया और नावरा सहित कई गांवों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। विशेष रूप से केले की फसल प्रभावित हुई है। तेज हवाओं के कारण कई खेतों में केले के पौधे झुक गए और टूट गए, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई आंधी और बारिश के बाद फसलें पहले से ही प्रभावित थीं, वहीं सोमवार की तेज बारिश ने नुकसान को और बढ़ा दिया। कई स्थानों पर पशुओं के लिए रखा घास-चारा भी भीग गया, जबकि गौशालाओं और पशु आश्रय स्थलों में रखा सामान भी नुकसानग्रस्त हुआ है। इससे पशुपालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि दो-तीन दिन पहले भी शाहपुर क्षेत्र में आंधी-तूफान और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया था। अब एक बार फिर मौसम के अचानक बदले रुख ने किसानों और ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

हालांकि बारिश के बाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। विभाग ने जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही अनुमान व्यक्त किया गया है कि 18 जून के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ बारिश का दौर और मजबूत हो सकता है। अचानक हुई इस बारिश ने एक ओर जहां गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर किसानों और ग्रामीणों के सामने फसल एवं संपत्ति के नुकसान की नई चुनौती खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में स्कूल के शौचालय में फंदे पर लटके मिले प्रभारी प्राचार्य, क्षेत्र में शोक की लहर

  • burhanpur-weather-changed-in-burhanpur-heavy-rain-with-storm-damaged-banana-crops
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से आ रहे भारत; शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

    नई दिल्ली: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक…

    आगे पढ़ें
    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी