मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: गैस सिलेंडर की लाइन में खड़े लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर/संजीव कुमार की रिपोर्ट: कस्बा शाहपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों पर एक बेकाबू कार चढ़ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े थे। इसी दौरान एक महिला चालक कार लेकर गोदाम परिसर में प्रवेश कर रही थी, तभी अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठी और कार तेज रफ्तार में सीधे लाइन में खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार फैल गई। कार की चपेट में आने से पलड़ी गांव निवासी अयूब पुत्र याकूब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोरम गांव निवासी शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार चालक के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद मृतक के गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर कचहरी में वाटर कूलर उद्घाटन पर भारी हंगामा: बार संघ की नाराजगी के बाद बिना फीता काटे लौटीं पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

 
 
  • speeding-car-crushes-people-in-gas-cylinder-line-shahpur-in-muzzarfarnagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना