घुनघुटी-पत्नार में बजरंग पावर परियोजना की जनसुनवाई विवादों में, प्रलोभन और मेहमाननवाजी के आरोपों पर उठे सवाल

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: घुनघुटी-पत्नार क्षेत्र में प्रस्तावित बजरंग पावर परियोजना को लेकर आयोजित पर्यावरण जनसुनवाई अब गंभीर विवादों में घिर गई है। भारतीय किसान संघ और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने जनसुनवाई से पहले ही ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि जनसुनवाई से कुछ दिन पहले से ही कंपनी का प्रबंधन क्षेत्र में सक्रिय था और लोगों को प्रभावित करने की कोशिश लगातार की जा रही थी, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया और प्रदूषण, जल संकट, खेती पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर चिंताओं को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह परियोजना आगे बढ़ती है तो क्षेत्र की कृषि व्यवस्था और पर्यावरण पर गहरा असर पड़ेगा।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब भारतीय किसान संघ ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई समाप्त होने के बाद कुछ अधिकारी शहडोल स्थित एक होटल में कंपनी द्वारा आयोजित भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन ने इसे गंभीर सवालों से जोड़ते हुए कहा कि जिस कंपनी पर ग्रामीण आपत्तियां दर्ज करा रहे हैं, उसी कंपनी के आतिथ्य को स्वीकार करना पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। इसके साथ ही उपहार दिए जाने की चर्चाओं ने भी मामले को और तूल दे दिया है।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अगर जनसुनवाई वास्तव में निष्पक्ष थी तो फिर कंपनी द्वारा प्रभावित करने की कोशिशें और बाद में अधिकारियों की मेहमाननवाजी की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

इस बीच कंपनी पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बजरंग पावर के मैनेजर जे.पी. द्विवेदी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बातचीत को टाल दिया। वहीं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अशोक तिवारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी, जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं।

जिला पंचायत सदस्य हेमनाथ बेगाने ने भी कंपनी से अपने सभी वादों को लिखित रूप में सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो क्षेत्र में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान संघ ने इस पूरे मामले को लेकर सोमवार को शहडोल स्थित कमिश्नरी कार्यालय के घेराव की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि यदि जनसुनवाई से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा इसे बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़े – उमरिया के आकाशकोट में भीषण जल संकट: 3 किमी का खतरनाक घाट उतरकर एक कुएं से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण, बंद पड़ी है नल-जल योजना

  • shahdol-bajrang-power-project-public-hearing-controversy-farmer-union-allegations-umaria
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना