लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई: मस्कट से आए यात्री से ₹13 करोड़ का गांजा जब्त, चॉकलेट पैकेटों में छुपाकर लाया था खेप

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट:  चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह गांजा मस्कट से लखनऊ पहुंची एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के यात्री के सामान से जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, कस्टम विभाग को पहले से इनपुट मिला था कि एक यात्री मादक पदार्थ लेकर आ रहा है।

इसी आधार पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद संदिग्ध यात्री की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके सूटकेस से भारी मात्रा में हाई-क्वालिटी गांजा बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गांजा को चॉकलेट के पैकेटों में छुपाकर रखा था, ताकि किसी को शक न हो। प्रत्येक चॉकलेट पैकेट के अंदर गांजे के छोटे-छोटे पैकेट रखे गए थे, जिससे वह आसानी से जांच से बच निकल सके।

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बरामद कुल गांजे की मात्रा करीब 13 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे भारत में किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़े – आम आदमी पार्टी कार्यालय में गरजे संजय सिंह: प्रयागराज पेपर लीक चर्चा पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन और सरकार को घेरा

 

  • lucknow-airport-customs-seized-marijuana-worth-13-crore-from-muscat-flight
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू