अयोध्या में 93.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक अति विशिष्ट अतिथि गृह, वीवीआईपी आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रामनगरी अयोध्या में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक भव्य अति विशिष्ट अतिथि गृह का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। रामकथा पार्क के निकट बन रहा यह अत्याधुनिक परिसर धार्मिक पर्यटन और आधुनिक आतिथ्य व्यवस्था का नया मानक स्थापित करेगा। राज्य सम्पत्ति विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 93.75 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और इसके नवंबर 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

लगातार बढ़ रहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों, राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले विशिष्ट अतिथियों तथा वीवीआईपी आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को विकसित किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद अयोध्या को एक विश्वस्तरीय राज्य अतिथि गृह की सुविधा मिलेगी, जिससे शहर की आतिथ्य क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। करीब 14,510 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे इस विशाल परिसर में कई आधुनिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री ब्लॉक, आवासीय ब्लॉक, डार्मेट्री ब्लॉक और सर्विस ब्लॉक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ब्लॉक को जी प्लस चार मंजिल संरचना के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि आवासीय ब्लॉक बेसमेंट सहित पांच मंजिल का होगा। इसके अलावा डार्मेट्री ब्लॉक, सर्विस ब्लॉक, गार्ड रूम, टाइम ऑफिस, पास ऑफिस और इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन जैसी आवश्यक सुविधाएं भी परिसर का हिस्सा होंगी।

परियोजना में आने वाले अतिथियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर में आकर्षक सेंट्रल लॉन, वॉटर फाउंटेन, हरित क्षेत्र, पर्याप्त पार्किंग, आधुनिक विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति प्रणाली और सुरक्षा के उन्नत प्रबंध किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य उच्च पदस्थ अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और विशेष अतिथियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लोक निर्माण विभाग सीडी-2 के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ब्लॉक में चौथी मंजिल पर प्लास्टर तथा तीसरी और चौथी मंजिल पर एमईपी एवं लिफ्ट संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। वहीं आवासीय ब्लॉक में बेसमेंट स्लैब का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि डार्मेट्री ब्लॉक में पेंटिंग और बाहरी प्लास्टर का कार्य जारी है।

परियोजना की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन स्तर पर नियमित निगरानी की जा रही है। हाल ही में अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना अयोध्या की बढ़ती वैश्विक पहचान के अनुरूप विकसित की जा रही है और इसके पूर्ण होने पर शहर की भव्य छवि को और मजबूती मिलेगी। राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या देश और दुनिया के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में तेजी से उभर रही है। ऐसे में यह अति विशिष्ट अतिथि गृह न केवल वीवीआईपी मेहमानों के लिए बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि शहर के समग्र विकास, पर्यटन अवसंरचना और निवेश की संभावनाओं को भी नई दिशा देगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की आबकारी नीति का असर, दो महीनों में 10,635 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व संग्रह, अवैध शराब कारोबार पर भी कड़ा प्रहार

  • ayodhya-vvip-guest-house-project-near-ram-katha-park-cost-93-crore-yogi-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना