बड़वानी: भीलखेड़ा बसाहट में किसानों ने केबल चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, चोरी की विद्युत केबल जलाकर निकाल रहे थे तांबा

बड़वानी: शहर से सटे ग्राम भीलखेड़ा बसाहट में किसानों की सतर्कता से खेतों में लगातार हो रही विद्युत केबल चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोरी की गई विद्युत केबलों को जलाकर उनमें से तांबा निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए किसानों ने आरोपियों को जली हुई केबल और तांबे के तारों सहित शहर कोतवाली पहुंचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किसान पिछले कुछ दिनों से खेतों में लगी बिजली की केबल चोरी होने की घटनाओं से परेशान थे। किसान घनश्याम मेहता ने पुलिस को बताया कि 3 जून की शाम वह सिंचाई का कार्य पूरा कर घर लौटे थे। अगले दिन जब वह खेत पहुंचे तो मोटर पंप को बिजली सप्लाई करने वाली केबल कटी हुई मिली। आसपास जांच करने पर पता चला कि कई अन्य किसानों के खेतों से भी विद्युत केबलें चोरी हुई हैं। पीड़ित किसानों में दीपक अवास्या, शुभम अवास्या, जितेंद्र बड़ोले, राजेंद्र अलावे, गोपाल धनगर, प्रकाश अवास्या सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल था।

शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव के बाहर भीलट बाबा मंदिर के पास कुछ लोग विद्युत केबल जलाकर तांबा निकाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे किसानों और ग्रामीणों ने देखा कि तीन युवक जली हुई केबलों से तांबा अलग करने का काम कर रहे थे। आसपास बड़ी मात्रा में जली हुई केबलें और तांबे के तार बिखरे पड़े थे। किसानों ने जब केबलों की पहचान की तो पता चला कि वे उन्हीं के खेतों से चोरी की गई विद्युत केबलें थीं। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम मुकेश, धीरज और पंकज बताए तथा खुद को उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। इसके बाद ग्रामीण उन्हें कोतवाली थाना लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए तीनों युवक शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्य से जुड़ी एक कंपनी में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने क्षेत्र में कार्यरत बाहरी मजदूरों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में मोटर, केबल और कृषि उपकरणों की चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह विद्युत मोटरों और केबलों पर निर्भर है। ऐसे में केबल चोरी होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित होती है और किसानों को नई केबल खरीदने में अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि चोरी की वारदात में केवल यही तीन आरोपी शामिल थे या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह भी सक्रिय है। पुलिस चोरी की गई अन्य केबलों और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यदि किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल 47 किलो अवैध गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

  • barwani-bhilkheda-farmers-catch-cable-thieves-red-handed-burning-electric-cables-for-copper
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में