मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर मुकाबला रोचक, महेश केवट और मीनाक्षी नटराजन आमने-सामने

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भी अपना नामांकन पत्र जमा किया था। अब 18 जून को होने वाले चुनाव में दोनों दलों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता महेश केवट के नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

भाजपा ने तीसरी सीट पर जीत का दावा करते हुए महेश केवट को मजबूत उम्मीदवार बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी को तीसरी सीट पर भी जीत का पूरा भरोसा है। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा, इंदर सिंह परमार और अन्य नेताओं ने भी भाजपा की जीत को लेकर विश्वास जताया। बुंदेलखंड के ओरछा निवासी महेश केवट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक मौजूद रहे। मीनाक्षी नटराजन ने इसे विचारधारा की लड़ाई बताते हुए जीत का दावा किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और प्रत्याशी को अपेक्षित समर्थन मिलेगा। हालांकि इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी के इस्तीफे ने राजनीतिक चर्चाओं को भी हवा दी है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों ने अपने-अपने विधायकों की निगरानी और रणनीति तेज कर दी है। भाजपा के तीसरे उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 18 जून को होने वाला मतदान केवल संख्या बल ही नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रबंधन और रणनीति की भी परीक्षा होगा। आने वाले दिनों में भोपाल की राजनीति और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े: MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, तीसरी सीट पर मुकाबला रोचक, कांग्रेस ने बढ़ाई सतर्कता

  • mp-rajya-sabha-mahesh-kewat-nomination-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया