अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, ₹5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर/ राजवीर सिंह राठौड़: अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खकनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

अभिषेक जाधव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश तथा एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को खकनार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोरखेड़ा फाटा यात्री प्रतीक्षालय के पास से पंजाब के पटियाला निवासी रणजीत कुंज को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 7 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया था। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

3 देशी पिस्टल बरामद

पूछताछ में रणजीत ने हथियार पाचौरी निवासी इंडिया उर्फ ईडा भिलाला से लेना बताया था। इसके बाद पुलिस ने 15 मई को इंडिया उर्फ ईडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 देशी पिस्टल बरामद की थीं। जांच में सामने आया कि हथियारों की सप्लाई पाचौरी निवासी हरदीप सिंह जुनेजा द्वारा की गई थी।

5 हजार रुपये का इनाम घोषित

घटना के बाद से हरदीप सिंह फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को सूचना मिलने पर खकनार पुलिस ने पांगरी फाटा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी हरदीप सिंह जुनेजा निवासी पाचौरी को गिरफ्तार कर लिया।

10 देशी पिस्टल और 2 मैगजीन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 8 मई को इंडिया उर्फ ईडा को 10 देशी पिस्टल और 2 मैगजीन दी थीं। इनमें से 7 पिस्टल और 2 मैगजीन पंजाब के आरोपी रणजीत को देने के लिए भेजी गई थीं, जबकि 3 पिस्टल छिपाकर रखने को कहा गया था।

पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी हरदीप के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल उससे अवैध हथियारों के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, उपनिरीक्षक तारक अली सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • illegal-arms-trafficking-network-busted-5k-rewarded-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना