रीवा-प्रयागराज हाईवे-30 पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल

रीवा/अरविंद तिवारी। रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे-30 पर सोहागी क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो की टक्कर कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ रहे न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीले रंग का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मिट्टी परिवहन कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था, तभी उसकी ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार श्रद्धालु सड़क पर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगियों ने घायलों की मदद करने के बजाय ट्रैक्टर को मौके से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे और सहायता का इंतजार करते रहे, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल त्योंथर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में जिलों, संभागों और तहसीलों की सीमाएं बदलेंगी, सरकार ने परिसीमन आयोग का किया गठन

  • rewa-nh30-auto-tractor-accident-six-injured-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू