छतरपुर का कमाल: कलेक्टर पार्थ जैसवाल के नेतृत्व में रोजगार आयुक्त ने आठवीं बार भेजा प्रशंसा पत्र

छतरपुर/अमित अवस्थी युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले के सफल आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छतरपुर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश के रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल को लगातार आठवीं बार प्रशंसा पत्र भेजकर जिले के कार्यों की सराहना की है। साथ ही जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है।

मई 2026 में आयोजित युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए। इसी के आधार पर छतरपुर ने प्रदेश स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर 2025 तथा फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में भी जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर को प्रशंसा पत्र मिल चुका है। लगातार आठवीं बार मिली इस उपलब्धि ने छतरपुर को रोजगार सृजन और युवा कल्याण के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल कर दिया है।

  • chhatarpur-yuva-sangam-second-rank-appreciation-letter-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे