इंदौर में शुरू हुई 5 दिवसीय BRICS कृषि बैठक, खाद्य सुरक्षा और स्मार्ट खेती पर होगा मंथन

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार से ब्रिक्स (BRICS) देशों की पांच दिवसीय कृषि कार्यसमूह बैठक शुरू हो गई। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में सदस्य देशों के प्रतिनिधि खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-अनुकूल स्मार्ट कृषि और कृषि व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक का उद्घाटन भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अतिश चंद्रा ने किया।

11 जून तक चलने वाली इस बैठक में ब्रिक्स देशों के अधिकारी कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में पोषण सुरक्षा, कृषि आपूर्ति श्रृंखला, अंतरराष्ट्रीय कृषि व्यापार को बढ़ावा देने, डिजिटल कृषि, अनुसंधान, ज्ञान आदान-प्रदान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स के उपयोग जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

बैठक के बाद 12 और 13 जून को BRICS देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित होगा। इस दौरान सदस्य देशों के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और साझा चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के समापन पर कृषि मंत्रियों की सहमति से एक संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा।

BRICS संगठन में वर्तमान में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सहित 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। इंदौर में आयोजित यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय हो रही है जब मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मेलन वैश्विक कृषि सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 
 
  • indore-brics-agriculture-meeting-food-security-update
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना