रायसेन: मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पूरे जून चलेगा अभियान

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: मलेरिया निरोधक माह के तहत जिले में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी ने मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों सहित दूरस्थ और दुर्गम गांवों में पहुंचकर मलेरिया, डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

नारे लेखन और जागरूकता बैठकों का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून से 30 जून तक चलाए जा रहे अभियान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत स्तर पर माइकिंग, लार्वा सर्वे, बुखार मरीजों की जांच, नारे लेखन और जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के माध्यम से लोगों को मच्छरों से बचाव, लार्वा विनष्टिकरण, समय पर जांच और उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वर्षा ऋतु में मच्छरजनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

  • Maleria-Awareness-Rath-Flagged-Off-in-Raisen-Month-Long-Campaign-Begins
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान