निर्माणाधीन शनवारा-लालबाग मार्ग का निरीक्षण, विधायक अर्चना चिटनिस ने गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं पर दिए निर्देश

बुरहानपुर में निर्माणाधीन शनवारा-सिंधीबस्ती से लालबाग रेलवे स्टेशन तक बनने वाली व्हाइट टॉपिंग सड़क परियोजना का विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल ने निरीक्षण किया। करीब 16 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मार्ग का जायजा लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह शहर का एक प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण कार्य केवल तकनीकी मानकों तक सीमित न रहकर आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क से जुड़ी कॉलोनियों और बस्तियों के लिए आवश्यकतानुसार रैंप बनाए जाएं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

उन्होंने फुटपाथों को सुव्यवस्थित बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए सड़क पर जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए ड्रेनेज और वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मार्ग पर पड़े निर्माण मलबे और अव्यवस्थित सामग्री पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग और रात्रिकालीन चेतावनी व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।

मार्ग की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार आधुनिक एलईडी लाइट लगाने और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

महापौर माधुरी पटेल ने भी अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शनवारा-लालबाग मार्ग लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है। इसके पूर्ण होने पर शहर के कई क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

राममंदिर जमीन मामले में नया मोड़, सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 सबूत

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने