खकनार में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित, कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा

बुरहानपुर जिले के खकनार में जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र महाजन के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रविंद्र महाजन ने छात्रों से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने हाल के पेपर लीक मामलों का उल्लेख करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने भी छात्रों से संवाद किया और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और युवाओं का मनोबल बनाए रखना जरूरी है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संगठन मंत्री अशोक पाटिल, प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, निर्मला जावारकर, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौर, श्रीराम चौहान, राजेंद्र शुक्ला सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर महिला की डिलीवरी, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

    दमोह/ आकिब खान: हटा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान