उफनते नाले पर मौत का सफर: घाघरला-डालमहू पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार शाम ग्राम घाघरला और डालमहू के बीच स्थित पुल पर पानी तेज बहाव के साथ ऊपर से बहने लगा, जिससे आवागमन बाधित हो गया। इसके बावजूद कई ग्रामीण और राहगीर जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए। यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है। सड़क निर्माण होने के बावजूद पुल की ऊंचाई कम होने से थोड़ी सी अधिक बारिश में ही पानी पुल के ऊपर से बहने लगता है, जिससे घाघरला, डालमहू और आसपास के गांवों का संपर्क घंटों तक कट जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, मजबूरी में लोगों को या तो पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है या फिर जान जोखिम में डालकर पुल पार करना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों पर पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि पुल की ऊंचाई करीब पांच फीट बढ़ा दी जाए तो बारिश का पानी आसानी से नीचे से निकल सकेगा और जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। उनका यह भी कहना है कि पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है तथा नए सड़क मार्ग के निर्माण के बावजूद इसका पुनर्निर्माण नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुराने पुल के स्थान पर नया, मजबूत और ऊंचा पुल बनाया जाए, ताकि हर वर्ष बनने वाले बाढ़ जैसे हालात से स्थायी राहत मिल सके।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना