डबरा में रेत कंपनी कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, FIR न दर्ज होने पर थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

ग्वालियर जिले के डबरा अनुविभाग के पिछोर थाना क्षेत्र में रेत कंपनी के कर्मचारियों पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि रॉयल्टी जांच के दौरान कुछ दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से हमला किया, उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी।

घटना में कर्मचारी अजय परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में फ्रैक्चर आया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत दर्ज कराने पिछोर थाने पहुंचे, तो उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने थाना प्रभारी शिवम राजावत पर अभद्र व्यवहार करने, गाली-गलौज कर थाने से भगा देने और रेत माफियाओं को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वालों को लगातार धमकियां मिल रही हैं और रेत माफियाओं का दबदबा बना हुआ है।

यह भी बताया गया है कि पिछोर थाना क्षेत्र पहले भी विवादों में रहा है, जहां अवैध गतिविधियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

फिलहाल पीड़ित पक्ष ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    बुरहानपुर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मॉल की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया राहुल गांधी का आंदोलन

    बुरहानपुर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    ब्राजील ने जापान को 11 बार हराया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज होगी रोमांचक भिड़ंत

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    भारतीय अर्थव्यवस्था और गिरता रुपया: क्यों बढ़ रहा है करेंसी पर दबाव और क्या है इस पर प्रधानमंत्री का रुख?

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    आपातकाल के 50 वर्ष, सरकार, मीडिया और जनता के बीच के बदलते समीकरण पर विशेष विश्लेषण

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान