बुरहानपुर में मंत्री की लेटलतीफी से बच्चे और महिलाएं परेशान, जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में घंटों करना पड़ा इंतजार

बुरहानपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह के दौरान अव्यवस्था की तस्वीर सामने आई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से स्कूली छात्र-छात्राओं, कॉलेज विद्यार्थियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, प्रतिभागी सुबह करीब 11 बजे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे, जबकि प्रभारी मंत्री का आगमन दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इस दौरान रिमझिम बारिश के बीच उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। कई छात्र-छात्राएं रूमाल और कॉपियों से हवा करते नजर आए, जबकि महिलाएं और कर्मचारी भी लंबे इंतजार से परेशान दिखे।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना है कि यदि बच्चों और महिलाओं को समय पर बुलाया गया था, तो कार्यक्रम भी निर्धारित समय पर शुरू होना चाहिए था। उनका आरोप है कि घंटों इंतजार के दौरान पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी पढ़ाई का समय भी प्रभावित हुआ।

जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण अभियान के समापन समारोह में हुई इस देरी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं और समय पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि भविष्य में ऐसे सरकारी आयोजनों में प्रतिभागियों की सुविधा और समय का कितना ध्यान रखा जाएगा।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई