बीना रिफाइनरी में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, जेसीबी के केबिन में घुसा युवक, मची अफरा-तफरी

सागर जिले के बीना स्थित आगासोद रिफाइनरी के प्रतिबंधित ‘नो डेवलपमेंट जोन’ में अवैध निर्माण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्राम मूड़री में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई रोकने के लिए जेसीबी के सामने लेटकर विरोध किया। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर जेसीबी के केबिन में घुस गया और मशीन का लीवर हिला दिया, जिससे जेसीबी का बकेट अचानक घूमने लगा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

मौके पर मौजूद एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने स्वयं हस्तक्षेप कर युवक को केबिन से बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान धक्का-मुक्की में एसडीओपी अजय सनकत भी असंतुलित हो गए, लेकिन उन्होंने स्थिति संभाल ली।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारी का जेसीबी तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। लगातार विरोध और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर टीम को वापस बुला लिया। अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

एमपी में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के फेथ क्रिकेट क्लब समेत 22.46 करोड़ की संपत्ति अटैच

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद…

आगे पढ़ें
FCRA एक्ट के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पारित, केंद्र से कानून वापस लेने की मांग तेज

विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) को लेकर राजनीतिक विवाद…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया