जेल से छूटते ही युवक का अपहरण, चाकू से हमला; गोपालगंज पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 जून की बताई जा रही है, जब बिट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति जेल से बाहर निकलते ही पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया।

आरोप है कि बदमाश उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित के बयान के आधार पर गोपालगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आशु उर्फ पिंकेश यादव, शुभम रावत और प्रशांत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार मामले में नामजद आरोपी अंकित मिश्रा सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर ₹2 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया का दावा, नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल

    राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप