बुरहानपुर के 29 किसानों के ₹3.55 करोड़ फंसे, दो साल से न्याय की तलाश; प्रभारी मंत्री से लगाई गुहार

बुरहानपुर जिले के ग्राम फोपनार के 29 किसान पिछले दो वर्षों से करीब ₹3.55 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि महाराष्ट्र के मलकापुर निवासी दो व्यापारियों ने मक्का खरीदने के बाद करोड़ों रुपये के चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए और आरोपी भुगतान किए बिना फरार हो गए।

किसानों के मुताबिक, डॉ. प्रफुल्ल पाटिल और जितेंद्र महाजन ने मक्का खरीदकर चेक सौंपे थे। बैंक में प्रस्तुत करने पर सभी चेक अनादृत हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद दो साल बीत जाने के बाद भी न तो किसानों को उनकी मेहनत की रकम मिली और न ही आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई।

नाराज किसान एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से मुलाकात कर न्याय की मांग की। किसानों का कहना है कि करोड़ों रुपये फंसने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और वे कई बार कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर चुके हैं।

मामले पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि किसानों को न्याय दिलाया जाएगा और पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि, किसानों का कहना है कि उन्हें पिछले दो वर्षों से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं और अब वे ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप