सागर में नकली सोयाबीन बीज फैक्ट्री का भंडाफोड़, ‘अन्नपूर्णा ब्रांड’ के नाम पर अवैध कारोबार, FIR दर्ज

सागर जिले के जरूआखेड़ा में कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध सोयाबीन बीज के कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर ‘आलोक ट्रेडर्स’ के गोदाम पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पैक किया हुआ सोयाबीन बीज, खाली ब्रांडेड बोरियां और पैकिंग सामग्री बरामद की गई। मौके से 40-40 किलो के 29 सीलबंद बैग, 116 नई खाली ‘अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल’ की बोरियां और 100 जूट के बोरों में रखा सोयाबीन जब्त किया गया।

जांच में सामने आया कि पैकिंग में इस्तेमाल किया जा रहा ‘अन्नपूर्णा ब्रांड दाल मिल, ललितपुर’ नाम वर्षों पहले बंद हो चुका है। फर्म के संचालक अमित जैन ने कृषि अधिकारियों को बताया कि उनकी फर्म करीब पांच साल पहले बंद हो चुकी है और उनके नाम व मोबाइल नंबर का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की। किसानों के साथ संभावित धोखाधड़ी को देखते हुए आलोक ट्रेडर्स के संचालक आलोक जैन के खिलाफ बीज गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन के दौरान नकली बीज और खाद बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर ₹2 करोड़ से ज्यादा टैक्स बकाया का दावा, नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल

    राजधानी भोपाल की आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप