‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत SP अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों को दी साइबर सुरक्षा की सीख

मैहर/ देवेश शर्मा: साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैहर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह

कार्यक्रम के दौरान एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए बताया कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना

उन्होंने कहा कि “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें।

संदिग्ध कॉल और फर्जी लिंक से सतर्क रहने की सलाह

एसपी ने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साथ ही संदिग्ध कॉल और फर्जी लिंक से सतर्क रहने की सलाह भी दी।

लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मैहर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिले के सभी थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैंक, एटीएम, शैक्षणिक संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

  • maihar-sp-awadhesh-pratap-singh-safe-click-2-cyber-awareness-program
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया