‘Queen 2’ रिलीज से पहले विवादों में, बॉम्बे हाईकोर्ट में 250 करोड़ के हर्जाने का दावा

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘क्वीन 2’ रिलीज से पहले कानूनी विवाद में घिर गई है। फिल्म के अधिकारों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में 250 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा दायर किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म मूल ‘क्वीन’ की बौद्धिक संपदा IP का बिना अनुमति इस्तेमाल कर बनाई जा रही है।

250 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, फैंटम स्टूडियोज ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए दावा किया है कि वह फिल्म ‘क्वीन’ के बौद्धिक संपदा अधिकारों का सह-स्वामी है और उसकी अनुमति के बिना ‘क्वीन 2’ का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी ने इसे कॉपीराइट और आईपी अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए 250 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश

बताया जा रहा है कि अदालत का दरवाजा खटखटाने से पहले इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश भी की गई थी। सार्वजनिक नोटिस और अन्य माध्यमों से संबंधित पक्षों को सूचित किया गया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर कानूनी कार्रवाई की गई।

कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ‘क्वीन 2’ की शूटिंग पूरी होने की जानकारी साझा की थी। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है, जबकि इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। दूसरी ओर, इस कानूनी विवाद पर फिल्म निर्माताओं या जियोस्टार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • queen-2-legal-trouble-rs-250-crore-compensation-case-bombay-high-court
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छतरपुर के प्राचीन मंदिर से कलश चोरी, 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ग्राम बगौता स्थित प्राचीन मोहन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया