230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 15 घंटे बाद भी नहीं उतरा, पुलिस की तीन भाषाओं में अपील

छिंदवाड़ा/ भरत चांडक: पांढुर्णा शहर के तीन शेर चौक स्थित करीब 230 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। युवक सोमवार शाम टावर पर चढ़ा था और मंगलवार सुबह तक 15 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद नीचे नहीं उतरा। पुलिस और प्रशासन लगातार उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं।

युवक को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित दानी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पूरी रात पुलिस और प्रशासन की टीम टावर के नीचे डटी रही और युवक को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश करती रही। हालांकि युवक ने किसी भी अपील का जवाब नहीं दिया।

हरकत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

युवक की कोई मांग अब तक सामने नहीं आई है। वह टावर पर शांत बैठा हुआ है और किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा। उसकी इस हरकत के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी और मराठी में उसे समझाने का प्रयास

युवक तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पुलिस ने तीन भाषाओं का सहारा लिया। थाना प्रभारी अमित दानी ने हिंदी और मराठी में उसे समझाने का प्रयास किया, जबकि एक स्थानीय आदिवासी व्यक्ति ने गोंडी भाषा में भी नीचे उतरने की अपील की। इसके बावजूद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

लगातार प्रयास जारी

पुलिस और प्रशासन की टीम एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद है। अधिकारियों का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है और लगातार प्रयास जारी हैं।

  • pandhurna-youth-climbs-230-feet-bsnl-tower-police-appeals-in-three-languages
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना