दमोह में पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, रनेह थाने से भागने पर मचा हड़कंप

दमोह/ आकिब खान: दमोह जिले के रनेह थाना से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया एक आरोपी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

रात करीब 3 से 4 बजे के बीच थाने से फरार

पुलिस के अनुसार, बमनपुरा निवासी 35 वर्षीय लीलाधर चौधरी अपराध क्रमांक 37/26 में भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 105 तथा मेडिकल काउंसिलिंग एक्ट की धारा 24 के तहत दर्ज मामले में पुलिस अभिरक्षा में था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 3 से 4 बजे के बीच थाने से फरार हो गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और जिलेभर में अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

फरार होने का अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के फरार होने का अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह अभिरक्षा से किस परिस्थिति में फरार हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक या लापरवाही तो नहीं हुई।

आरोपी गिरफ्तार

दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच भी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • damoh-raneh-police-custody-accused-escaped-search-operation
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में