गवाही की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला! कट्टे के बट से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: डबरा शहर में गवाही देने की रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले न्यायालय में गवाही देने के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे थे। इसी रंजिश में ढाबे पर युवक को घेरकर कट्टे के बट और अन्य हथियारों से हमला किया गया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि परिजनों ने डबरा सिटी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित सोहिल खान और उनके बड़े भाई सलमान खान, निवासी जंगीपुरा, डबरा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक मामले में न्यायालय में गवाही दी थी। उनका आरोप है कि उसी के बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे और कोर्ट परिसर के बाहर भी उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। हालांकि उस समय वे वहां से सुरक्षित निकल गए थे।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, बाद में जब सोहिल खान एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे, तभी चार लोग वाहनों से वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने गुच्ची खान, उसके पिता बबलू कोची, भोला खान सहित अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि आरोपियों के पास कट्टा और माउजर जैसे हथियार थे तथा कट्टे के बट से वार कर सोहिल खान को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि हमले में सोहिल खान की आंख के पास गंभीर चोट आई, होंठ फट गया तथा सिर, गर्दन, पीठ और छाती पर भी कई चोटों के निशान हैं। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ लाइव आकर क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं। उनका कहना है कि पूर्व में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़े हुए हैं। घटना के बाद परिजन डबरा सिटी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने, जिला बदर की कार्रवाई करने तथा सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना शेष है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़े – डबरा: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सब्जी मंडी और पुराना गाड़ी अड्डा रोड बने दलदल

  • witness-rivalry-youth-attacked-in-dabra-family-demands-strict-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू