डबरा: बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सब्जी मंडी और पुराना गाड़ी अड्डा रोड बने दलदल

भरत रावत, डबरा| प्रदेश में मानसून सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन डबरा में पहली अच्छी बारिश ने ही नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। शहर की कई सड़कें बदहाल हो गई हैं, जबकि सब्जी मंडी और पुराना गाड़ी अड्डा रोड पूरी तरह कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों में नगर पालिका के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि वर्षों से सब्जी एवं फल मंडी के विकास के केवल दावे किए गए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। वहीं दो साल से खुदा पड़ा पुराना गाड़ी अड्डा रोड आज भी अधूरा है, जिससे बरसात में लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

बारिश के बाद सब्जी मंडी क्षेत्र में चारों ओर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। मंडी पहुंचने वाले किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर पुराना गाड़ी अड्डा रोड पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है। सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और दलदल के कारण वाहन चालक फिसल रहे हैं, जबकि आसपास रहने वाले लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। अब बारिश ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को उजागर कर दिया है और लोग जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।

  • dabra-rain-exposes-municipality-failure-roads-turn-into-mud-slush
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना