किटोरा में जून का राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, एसडीएम से की जनसुनवाई में शिकायत

डबरा/भरत रावत:  डबरा अनुभाग की ग्राम पंचायत किटोरा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जून माह का राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे और शिकायत पत्र सौंपकर मामले की जांच एवं तत्काल राशन वितरण की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि सेवा सहकारी संस्था किटोरा के माध्यम से जून महीने का राशन अब तक पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। उनका कहना है कि राशन विक्रेता केशव राणा द्वारा यह कहकर राशन देने से मना कर दिया गया कि शासन स्तर से राशन प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि संबंधित फूड इंस्पेक्टर की ओर से अब जुलाई माह में जून और जुलाई दोनों महीने का राशन एक साथ वितरित किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर राशन नहीं मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अधिकांश परिवार अपने भोजन के लिए सरकारी राशन पर ही निर्भर हैं।

जनसुनवाई में दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने मांग की कि सभी पात्र हितग्राहियों को जून एवं जुलाई दोनों माह का राशन तत्काल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह तक राशन नहीं मिलने से कई परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट उत्पन्न हो गया है। अब मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, इस पर ग्रामीणों की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़े – गवाही की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला! कट्टे के बट से मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

 

  • kitora-villagers-protest-over-non-distribution-of-june-ration-submit-complaint-to-sdm
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना