दतिया में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, अतिक्रमणकारियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट : शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों, सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान की शुरुआत राजगढ़ चौराहे से हुई, जिसके बाद कार्रवाई पीतांबरा मंदिर तिराहा, टाउन हॉल और किला चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर की गई। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई। कई स्थानों पर सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी हवा निकाली गई, ताकि दोबारा सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित पार्किंग न की जाए।

ये भी पढ़े – उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस का एक्शन, गुंडा परेड कर बदमाशों को दी सख्त चेतावनी

यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले चालकों के चालान भी बनाए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा ने अभियान के दौरान आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी, वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे। 

ये भी पढ़े – दतिया Exclusive: नया कसेरुआ शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पेयजल संकट, बोरवेल और मोटर होने के बावजूद बच्चों को नहीं मिल रहा पानी

  • datia-traffic-police-crackdown-on-encroachment-and-traffic-rule-violators
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना