उपचुनाव से पहले दतिया पुलिस का एक्शन, गुंडा परेड कर बदमाशों को दी सख्त चेतावनी

दतिया/ संतोष चंसौलिया: जिले में प्रस्तावित उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दतिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर सिविल लाइन और दतिया थाना पुलिस ने चिन्हित बदमाशों की गुंडा परेड कराई और उन्हें कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

थाना स्तर पर बुलाए गए बदमाशों को पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से समझाया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग, उपद्रव या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी

पुलिस ने साफ किया कि चुनाव अवधि के दौरान सभी असामाजिक तत्वों और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

दतिया पुलिस का कहना है कि आम नागरिक निर्भय होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें: http://भीषण गर्मी में प्यासा गोवंश, कसेरूआ गौशाला में पानी की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल

  • datia-police-gunda-parade-bye-election-security
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना