बदनापुर का जर्जर यात्री प्रतीक्षालय बना हादसे का सबब, बारिश में जान जोखिम में डालकर बस का इंतजार कर रहे ग्रामीण

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़ : जिले के ग्राम बदनापुर में वर्षों पहले बना यात्री प्रतीक्षालय अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जबकि कई जगहों से प्लास्टर भी झड़ चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन कभी भी गिर सकता है, इसके बावजूद मजबूरी में लोग इसी के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे हैं।

जर्जर प्रतीक्षालय का सहारा लेने को मजबूर

लगातार हो रही बारिश के बीच विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों के पास बारिश और धूप से बचने के लिए कोई दूसरा सुरक्षित विकल्प नहीं है। ऐसे में लोग हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस जर्जर प्रतीक्षालय का सहारा लेने को मजबूर हैं।

बड़ी दुर्घटना का इंतजार

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक न तो भवन की मरम्मत कराई गई और न ही नया यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

यात्रियों को सुरक्षित सुविधा मिल सके

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जर्जर भवन का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। यदि प्रतीक्षालय उपयोग के लायक नहीं है तो उसे तुरंत हटाकर नया और सुरक्षित यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाए, ताकि बारिश के मौसम में यात्रियों को सुरक्षित सुविधा मिल सके और किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।

  • BURHANPUR-BADNAPUR-BUS-STAND-DILAPIDATED-WAITING-SHELTER
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना