गाडरवारा: ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹8.06 लाख का सामान बरामद

शैलेंद्र सोनी|गाडरवारा। रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का गाडरवारा जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, पांच मोबाइल फोन सहित 8 लाख 6 हजार 500 रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से रेलवे चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ है।

घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप और पिपरिया चौकी प्रभारी बी.पी. पासी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। 6 जुलाई 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर विवेक रजक, अरविंद कुशबदिया और फारूख खान, निवासी पिपरिया (जिला नर्मदापुरम), को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूली कई वारदातें

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी का सामान बरामद किया।

अन्य मामलों की भी जांच जारी

एसपी रेल सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान रेलवे चोरी के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

  • gadarwara-grp-busts-train-theft-gang-three-accused-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना