सागर नगर निगम के वित्तीय संकट पर भोपाल तक पहुंची बात, विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम मोहन यादव से मांगा विशेष अनुदान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: नगर निगम में पिछले 16 दिनों से जारी कर्मचारियों की हड़ताल और वेतन संकट का मामला अब प्रदेश सरकार के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के साथ भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर नगर निगम की गंभीर वित्तीय स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारियों के लंबित वेतन के भुगतान के लिए राज्य सरकार से विशेष अनुदान (स्पेशल ग्रांट) जारी करने की मांग की।

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि नगर निगम लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। शासन स्तर पर विभिन्न मदों में हुई वित्तीय कटौती के कारण निगम की आय प्रभावित हुई है, जिससे कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका असर न केवल कर्मचारियों पर बल्कि शहर की मूलभूत सेवाओं पर भी पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जब तक निगम की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष अनुदान जारी किया जाए। साथ ही शासन द्वारा की जा रही वित्तीय कटौतियों पर पुनर्विचार करने की भी मांग की गई।

गौरतलब है कि नगर निगम के नियमित एवं संविदा कर्मचारी वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक शैलेंद्र जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नगर निगम की वित्तीय स्थिति की तत्काल समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का हित सरकार की प्राथमिकता है और इस मामले में उचित एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद विधायक शैलेंद्र जैन ने विश्वास जताया कि सरकार के हस्तक्षेप से नगर निगम के आर्थिक संकट का समाधान निकलेगा, कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी होगा और पिछले 16 दिनों से जारी हड़ताल समाप्त होने के साथ शहर की आवश्यक सेवाएं भी जल्द सामान्य हो सकेंगी।

ये भी पढ़े – नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मंदिर में सिंदूर भरकर रचाया विवाह का नाटक; आरोपी हिरासत में

  • sagar-nagar-nigam-financial-crisis-mla-shailendra-jain-met-cm-mohan-yadav-demanded-special-grant-for-employees-salary
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना