बुरहानपुर पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, 15 दिनों में 14 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

बुरहानपुर: जिले में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा चलाया गया 15 दिवसीय “सेफ क्लिक 2.0” अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 24 जून से शुरू हुए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस अभियान से जुड़े वीडियो और संदेशों को 14 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

क्विज प्रतियोगिताओं, संवाद कार्यक्रमों और प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग और साइबर ठगी से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, ग्राम पंचायतों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, बैंक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से गांव-गांव तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। पुलिस टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को मोबाइल फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।

अभियान के दौरान बुरहानपुर पुलिस ने सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग किया। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के सहयोग से साइबर सुरक्षा से जुड़े वीडियो, रील्स और जागरूकता संदेश तैयार कर इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए। पुलिस के अनुसार इन डिजिटल अभियानों को 14 लाख से अधिक लोगों ने देखा, जिससे साइबर सुरक्षा का संदेश बड़ी संख्या में नागरिकों तक पहुंचा। अभियान के समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी ने अभियान में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध लगातार नए-नए रूप ले रहे हैं, इसलिए लोगों का जागरूक रहना सबसे बड़ा बचाव है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि का सामना हो, तो घबराएं नहीं बल्कि तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “सेफ क्लिक 2.0” अभियान भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की जागरूकता और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: बाकड़ी गांव की दर्दनाक हकीकत, हाईस्कूल ना होने से आठवीं के बाद रुक जाती है बेटियों की पढ़ाई

  • burhanpur-safe-click-2-campaign-concludes-14-lakh-people-cyber-awareness-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना