सिंधी समाज की युवा शक्ति करेगी विंध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा का भव्य सम्मान

भोपाल/ राजकुमार बजाज: विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश सुखेजा और उनकी पूरी टीम का 10 जुलाई को भव्य नागरिक सम्मान किया जाएगा। सिंधी समाज की युवा शक्ति की ओर से आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष का विशाल अजगर माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा, वहीं उन्हें फलों से तौलकर विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।

प्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे

यह सम्मान समारोह 10 जुलाई, शाम 5 बजे सिंधी कॉलोनी स्थित रसाला के पास आयोजित होगा। कार्यक्रम में विंध्य चेम्बर की नव निर्वाचित पूरी कार्यकारिणी का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार समाज के वरिष्ठजन, व्यापारी, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एकजुटता और सहभागिता का प्रतीक

सिंधी समाज की युवा शक्ति ने शहर के सभी सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों और समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन नई कार्यकारिणी के सम्मान के साथ समाज की एकजुटता और सहभागिता का भी प्रतीक होगा।

अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा

समारोह में अध्यक्ष सतीश सुखेजा का पारंपरिक तरीके से स्वागत, अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  http://धर्मेंद्र का पद्म विभूषण लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- लगा जैसे वह मेरे साथ ही खड़े हैं

  • satish-sukheja-grand-felicitation-sindhi-samaj-bhopal
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में