
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। कोहेफिजा फ्लाईओवर के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के समय वैन में सवार छह बच्चे सुरक्षित बच गए, जबकि एक महिला स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बच्चे सुरक्षित, महिला स्टाफ घायल
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल महिला स्टाफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वैन को हटवाया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर चालक का वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़े: मोहन सरकार पर बढ़ रहा अंदरूनी दबाव? दतिया उपचुनाव के बाद बदल सकते हैं सियासी समीकरण
- bhopal-school-van-accident-kohefiza-six-children-safe-woman-injured








