8वीं के छात्र से दुष्कर्म का आरोप, PWD कर्मचारी गिरफ्तार

गौरिहार/ अमित अवस्थी: गौरिहार गाँव में एक बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 7 जुलाई 2026 की बताई जा रही है जिसमें पीड़ित बालक जिसकी उम्र 13 वर्ष है वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था और उसी के गांव के रहने वाले अधेड़ उम्र व्यक्ति जो कि पीडब्ल्यूडी विभाग में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।

घुमा कर लाता हूं

बताया जा रहा है कि उसने बालक से कहा कि तुम्हें घुमा कर लाता हूं , बच्चे ने बोला कि मुझे अपने पिता से अनुमति लेना होगी इस पर आरोपी बोला कि मेरी तुम्हारे पिता से बात हो गई है, चलो तुम्हें कुछ खिला-पीला कर आते हैं।

मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी

आरोपी की बातों में आकर पीड़ित बालक उसके साथ चला गया, गांव की ही एक घर के कमरे में ले जाकर आरोपी ने पीड़ित बालक के साथ गलत कार्य किया और उससे मारपीट भी की, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।

मुकदमा दर्ज

जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट की, गौरिहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने धारा 137(2),296(ए),115(2),351(3) बीएनएस 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत आरोपी श्रीराम तिवारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: http://करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का रास्ता साफ, मद्रास हाईकोर्ट ने दी सशर्त मंजूरी

  • PWD employee arrested on charges of raping an 8th-grade student
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में