NH-43 हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, उमरिया में चला सघन यातायात चेकिंग अभियान

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: नेशनल हाईवे-43 पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद उमरिया जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी उमरिया के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर में विशेष यातायात जागरूकता एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई

अभियान के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।

उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश

रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मालवाहक एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव रेडियम टेप लगाए गए। साथ ही वाहन चालकों को रेडियम, इंडिकेटर और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वाहन खड़ा न करने की सलाह

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी। इसके अलावा निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा सड़क पर वाहन खड़ा न करने की सलाह भी दी गई।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में सड़क हादसों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: http://बेंगलुरु में 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर प्रताड़ना और अपमान का आरोप

  • umaria-traffic-checking-drive-after-nh43-accident
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना