बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निंबोला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 400 क्वार्टर (8 पेटी) देशी सफेद प्लेन शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 72 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 30,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना निंबोला पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में बारिश बनी आफत: नहर का रास्ता बंद होने से गांव में जलभराव, खेत डूबे और घरों में घुसा पानी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खतला फाटे के पास दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़े हैं। सूचना के आधार पर थाना निंबोला पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हेदला पिता बाटा बारेला (26 वर्ष) निवासी हसनपुरा तथा धरमवीर कुमार पिता राजदेव सिंह यादव (29 वर्ष) निवासी ग्राम लाला अतिमी, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास (बिहार), हाल निवासी ग्राम दहीनाला बताए।

आरोपियों के कब्जे से कुल 400 क्वार्टर (8 पेटी) देशी सफेद प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में उपयोग किए गए वाहन एवं अन्य सामग्री को भी नियमानुसार जब्त कर लिया। मामले में थाना निंबोला में अपराध क्रमांक 223/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध शराब के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निंबोला उपनिरीक्षक राहुल कामले, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पवार, आरक्षक अर्जुन सिंह चौहान तथा आरक्षक सचिन केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े- बुरहानपुर के सांदीपनि स्कूल की खुली पोल, पाठशाला में पढ़ाया जा रहा लापरवाही का पाठ

  • nimbola-police-seize-400-quarter-illegal-liquor-two-accused-arrested-burhanpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना