बुरहानपुर में स्कूल बसों पर पुलिस की सख्त निगरानी, 9 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट:  स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक संचालित इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 9 स्कूल वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 9,500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस यह अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य स्कूल वाहनों में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर संचालित स्कूल बसों और स्कूली वाहनों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस सिस्टम, प्राथमिक उपचार पेटी, आपातकालीन निकास, अग्निशामक यंत्र सहित सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही 9 स्कूल वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 9,500 रुपये का जुर्माना वसूला। बुरहानपुर पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों, वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 400 क्वार्टर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

  • burhanpur-police-school-bus-checking-drive-9-vehicles-fined-for-safety-violations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना