सागर के शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज में 15 दिवसीय ब्यूटीशियन व राखी निर्माण प्रशिक्षण शुरू, छात्राओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा योजना के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर और कौशल संपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। महाविद्यालय में 15 दिवसीय ब्यूटीशियन एवं राखी निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने छात्राओं से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और भविष्य में इसे आय का साधन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति चौहान तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे ने कहा कि ब्यूटीशियन और हस्तनिर्मित राखी निर्माण जैसे कौशल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को इन प्रशिक्षणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और छोटे स्तर से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रतिभा जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ छात्राओं को ब्यूटीशियन के विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं के साथ आकर्षक एवं कलात्मक राखी निर्माण का प्रशिक्षण देंगे।

विशेषज्ञ प्रशिक्षक सलमा खान ने बताया कि पूरा प्रशिक्षण प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) होगा, ताकि प्रतिभागी स्वयं इन कौशलों में दक्ष होकर भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक ब्यूटी तकनीकों के साथ विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियों का निर्माण भी सिखाया जाएगा। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्राएं इसमें भाग लेकर नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। महाविद्यालय प्रशासन का मानना है कि पीएम-उषा योजना के तहत आयोजित ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़े – राष्ट्रीय वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सागर की बेटियों का जलवा, विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सम्मानित

  • government-art-commerce-college-sagar-launches-15-day-beautician-rakhi-making-training-under-pm-usha-scheme
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना