
बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट: खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शनिवार को शाहपुर नगर में जनसंपर्क अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, पारिवारिक सदस्यों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच लगातार पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद पाटील ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज महाजन एवं रामभाऊ सोनवणे, मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष बुनगाल, भोंई समाज प्रमुख त्र्यम्बक भोंई, पूर्व पार्षद एवं समाज प्रमुख अर्जुन रामदास ढोले, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाराम येवले, भाजपा कार्यकर्ता विशाल हांडगे, पार्षद अशोक निकम, जैन समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, माली समाज अध्यक्ष गणेश दादाराव महाजन, राजपूत समाज प्रमुख अजय दरबार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना विरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव बंड, पांडुरंग आमोदे तथा वासुदेव तायडे सहित अनेक समाज प्रतिनिधियों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की।
भेंट के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं समाज प्रमुखों ने सांसद का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर लोगों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी सुझाव भी सांसद के समक्ष रखे। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, नाना पाटील, अशोक महाजन, लक्ष्मण महाजन, सुधीर बंड, सुनील बंड, विशाल कोचूरकर, मनोज चौधरी, चेतन महाजन, मनोज टंडन, सतीश देशमुख, भागवत शिंदे, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को 3 साल की सश्रम कैद, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
- burhanpur-mp-gnyaneshwar-patil-met-senior-citizens-community-leaders-and-bjp-workers-in-shahpur-during-public-outreach-drive











