बुरहानपुर नगर निगम का जर्जर भवनों पर एक्शन, डाकवाड़ी रैन बसेरा के पास खतरनाक मकान किया ध्वस्त

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौर की रिपोर्ट:  मानसून के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए बुरहानपुर नगर निगम ने शहर में जर्जर और खतरनाक भवनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को निगम ने विशेष अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 36 स्थित डाकवाड़ी रैन बसेरा के पीछे बने एक अत्यंत जर्जर मकान को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।

नगर निगम के अनुसार यह मकान इस्माइल पिता सुभान और मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद लुकमान के स्वामित्व में था। भवन की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब थी और लगातार बारिश के बीच इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ था। स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने मकान को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित भवन स्वामियों को कई बार नोटिस जारी कर स्वयं मकान हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद निगम के इंजीनियरों ने भवन का निरीक्षण किया, जिसमें मकान अत्यंत जर्जर और खतरनाक पाया गया। मानसून के दौरान किसी भी समय भवन गिरने से जन-धन की हानि की आशंका को देखते हुए निगम ने मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से मकान को ध्वस्त कर दिया।

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के स्वामित्व में जर्जर या खतरनाक भवन हैं, वे स्वयं उन्हें जल्द हटवा लें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा और निर्देशों की अनदेखी करने वाले भवन मालिकों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भवन खाली कराकर ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी पुराने और क्षतिग्रस्त भवनों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम पूरे शहर में जर्जर भवनों की निगरानी कर रहा है, ताकि संभावित हादसों को समय रहते रोका जा सके।

ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान सहायक यंत्री गोपाल महाजन, विक्रांत बारकुंवर, अभिषेक रघुवंशी, संजय तिवारी, राजपति यादव सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जर्जर भवन दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल निगम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़े – सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों और समाज प्रमुखों से की आत्मीय मुलाकात, विकास पर लिया फीडबैक

  • burhanpur-municipal-corporation-demolishes-dangerous-dilapidated-house-near-dakwadi-rain-shelter-monsoon-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना