डबरा में 24 घंटे के भीतर फायरिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; कट्टा और कारतूस बरामद

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: दीदार कॉलोनी में दो मकानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को डबरा सिटी पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर एवं एसडीओपी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बायपास हाईवे क्षेत्र में घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सुदामा रावत उर्फ सत्या उम्र 20 निवासी ग्राम भदौना, थाना गोराघाट, जिला दतिया (हाल निवासी आमखो, ग्वालियर), सचिन रावत उर्फ सुच्चा उम्र 21 निवासी दीदार कॉलोनी, डबरा, हरजेन्द्र रावत उर्फ नाडू उम्र 22 निवासी ग्राम नुन्हारी, थाना डबरा देहात तथा पवन रावत उर्फ शूटर उम्र 20 निवासी ग्राम गोरा, थाना गोराघाट, जिला दतिया शामिल हैं। मुख्य आरोपी सुदामा रावत उर्फ सत्या की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद प्रकरण में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार चार आरोपियों में से तीन का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल डबरा भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवशांत पाण्डेय, दिनेश सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित तथा आरक्षक दीपक रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – डबरा के विशाल शिवहरे ने MPPSC में रचा इतिहास, OBC वर्ग में प्रदेश में प्रथम और मेरिट में छठा स्थान

  • dabra-city-police-arrest-four-accused-within-24-hours-in-firing-case-country-made-pistol-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया