सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, दतिया में बीजेपी की जीत का दावा

भोपाल। आदि मिश्रा|मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भोपाल में आयोजित एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के बड़े हिस्से से अपना जनाधार खो चुकी है और विकास के मुद्दे पर पीछे रही है।

मुख्यमंत्री ने दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और जनता विकास के आधार पर भाजपा का समर्थन करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए इंदौर, भोपाल और कोलार में नए आईटी पार्क विकसित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दे रही है, जिससे मध्य प्रदेश को आईटी और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • datia-bypoll-cm-mohan-yadav-targets-congress-it-park-announcement
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना