नीट, पेपर लीक और बेरोजगारी पर कांग्रेस की 200 किमी साइकिल यात्रा, जीतू पटवारी करेंगे नेतृत्व

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश कांग्रेस 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक करीब 200 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा निकालेगी। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान NEET, CBSE पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं, छात्रों और अभिभावकों से संवाद के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इंदौर से होगी यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस के अनुसार, यात्रा 14 जुलाई सुबह 8 बजे इंदौर के आरएनटी मार्ग से शुरू होगी। पहले दिन यात्रा आष्टा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 15 जुलाई को यात्रा भोपाल के लिए रवाना होगी।

500-500 साइकिल यात्री होंगे शामिल

यात्रा में इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल से लगभग 500-500 साइकिल यात्री शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान के जरिए बड़ी संख्या में युवा और छात्र जुड़ेंगे।

समापन को लेकर अनुमति का इंतजार

कांग्रेस इस यात्रा का समापन भोपाल के व्यापमं चौराहे पर करना चाहती है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि अभी तक प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली है।

सरकार पर साधा निशाना

जीतू पटवारी ने केजी से पीजी तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग दोहराई। उन्होंने NEET और अन्य पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की आवश्यकता बताई। कांग्रेस का दावा है कि यह यात्रा शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर जनजागरण अभियान का हिस्सा है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • mp-congress-cycle-yatra-jitu-patwari-neet-paper-leak-protest
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

NH 46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल, डीजल लेने उमड़ी भीड़

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के NH 46 स्थित लुकवासा…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि