मांगें नहीं मानीं तो भोपाल से दिल्ली तक आंदोलन, 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर का ऐलान

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के लोकल यूथ महासंघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो भोपाल से लेकर दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी ने यह घोषणा भोपाल में की।

विधानसभा से जंतर-मंतर तक आंदोलन की तैयारी

  • विधानसभा सत्र शुरू होते ही भोपाल में विधानसभा गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
  • मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा।
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर 70 हजार से अधिक लोकल यूथ सर्वेयर के प्रदर्शन का दावा किया गया है।
  • संगठन का कहना है कि सरकार को कई बार मांगों से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

लोकल यूथ महासंघ की प्रमुख मांगें

  1. लोकल यूथ सर्वेयर के लिए अलग कैडर और स्पष्ट सेवा नियम बनाए जाएं।
  2. नियमित रोजगार और सम्मानजनक मासिक मानदेय दिया जाए।
  3. नई नियुक्ति की व्यवस्था समाप्त कर पटवारी सहायक का दर्जा दिया जाए।
  4. सभी लोकल यूथ सर्वेयर को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड जारी किए जाएं।
  5. आगामी पटवारी भर्ती में 70 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।
  6. बीमा कवर उपलब्ध कराया जाए और डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान सुरक्षा संबंधी दूरी के नियमों में संशोधन किया जाए।
  7. विधानसभा सत्र में मांगों को मंजूरी देकर राज्य स्तरीय सर्वेयर महापंचायत आयोजित की जाए।

सरकार को दी चेतावनी

महासंघ ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन युवाओं के रोजगार, सम्मान और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जाएगा।

  • mp-local-youth-surveyor-protest-bhopal-delhi-demands-government-warning
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना