
भोपाल।आदि मिश्रा|मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने सरकार को घेरा।
किसानों को नहीं मिल रही खरीदी की सुविधा: कांग्रेस
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार कृषि वर्ष मनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी मेहनत से तैयार मूंग की फसल बेचने के लिए परेशान हैं। उनका आरोप है कि किसानों को न तो उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही पर्याप्त खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने की मांग
पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों ने मूंग का उत्पादन किया है, लेकिन सरकारी खरीदी की सीमाओं के कारण कई किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने सरकार से मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने और सभी पात्र किसानों से फसल खरीदने की मांग की।
खरीदी व्यवस्था सुधारने की मांग
पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से खरीदी व्यवस्था में सुधार कर जल्द राहत देने की मांग की, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी मूंग खरीदी और किसानों के हितों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
- mp-mung-procurement-congress-targets-government-farmers-purchase-issue








