गुना: जरूरतमंद बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, निशुल्क कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ

गुना/ मोहित सोनी: शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए सामाजिक उत्थान मंच, जिला गुना द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास के नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की और विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित किया।

अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के सत्येंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि राइजिंग स्कूल की प्राचार्य शिखा चौहान तथा अध्यक्षता कृष्णा परिहार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्था अध्यक्ष मोनू सिंह परिहार एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना

संस्था अध्यक्ष मोनू सिंह परिहार ने बताया कि सामाजिक उत्थान मंच पिछले कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह

मुख्य अतिथि सत्येंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षित और स्वस्थ युवा ही देश के बेहतर भविष्य की नींव हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि शिखा चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों का आभार व्यक्त

इस अवसर पर विद्यार्थियों को रजिस्टर वितरित किए गए। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में पार्वती परिहार और बंटी कुशवाहा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में रानी जाटव, जिया परिहार, काजल जाटव, मुहित परिहार, नेहा, नीतू जाटव, संजना परिहार, सुरक्षा, जूली, रितिका सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 
 
  • guna-samajik-utthan-manch-free-coaching-new-session-start
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

आगे पढ़ें
पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू