दतिया: समय से पहले बंद मिला प्राथमिक विद्यालय, 3:18 बजे लटका था ताला; जांच के निर्देश

सेवढ़ा (दतिया)/संतोष चौरसिया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के बावजूद दतिया जिले के सेवढ़ा क्षेत्र स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय किटाना में लापरवाही का मामला सामने आया है। दोपहर 3:18 बजे विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला, जबकि विद्यालय का निर्धारित समय अभी समाप्त नहीं हुआ था। मौके पर कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला।

समय से पहले बंद मिला विद्यालय

जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देश हैं कि शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय में उपस्थित रहें और छुट्टी के बाद ही आउट अटेंडेंस दर्ज करें। इसके बावजूद विद्यालय समय से पहले बंद मिलने से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बीआरसी ने दिए जांच के निर्देश

मामले की जानकारी मिलने पर बीआरसी आशीष कंचन ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक निर्धारित समय से पहले विद्यालय बंद कर चले गए हैं, तो इसकी जानकारी संकुल प्राचार्य से लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – दतिया: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कमलनाथ-दिग्विजय समेत कई दिग्गज मैदान में

संकुल प्राचार्य ने दी यह सफाई

संबंधित संकुल प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के एक शिक्षक के बच्चे की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें जाना पड़ा। वहीं, दूसरी शिक्षिका अवकाश पर थीं। हालांकि, इस स्पष्टीकरण के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि विद्यालय को समय से पहले बंद करने की अनुमति किसने दी और विद्यार्थियों की जिम्मेदारी किसके पास थी।

ग्रामीणों ने लगाए नियमित लापरवाही के आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। उनके अनुसार, विद्यालय में अक्सर निर्धारित समय से पहले ताला लगा दिया जाता है और शिक्षक शाम 4 बजे तक नहीं रुकते। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था संचालित नहीं हो पा रही है।

जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

 
  • datia-kitana-primary-school-closed-early-teachers-absence-investigation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना